"नशे से दूरी है, जरूरी" अभियान के तहत करवड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।....



News@  सुरेश चन्द्र परिहार

  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है, जरूरी" अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में नशामुक्ति हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

         दिनांक 23 जुलाई 2025 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय करवड़ में विद्यार्थियों एवं पंचायत भवन करवड़ में आमजन के बीच नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।    

          कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक,  लघु फिल्म, रंगोली, ड्राइंग, निबंध लेखन, बैनर आदि के माध्यम से बालकों एवं बालिकाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति विषयक पंपलेट का वितरण किया गया एवं प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

         कार्यक्रम में आमजन एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन नशा उन्मूलन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

       इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय पालड़ी, माध्यमिक विद्यालय अमली पड़ा, माध्यमिक विद्यालय ग्राम झिरी में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.