News@ हरिश राठौड़
आदिवासी अंचल पेटलावद की नगर परिषद ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देशभर में 126वां स्थान प्राप्त कर नगर परिषद ने कस्बे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस उपलब्धि पर नगर परिषद द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री भूरिया ने कहा, “स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं बल्कि यह हमारी पहचान है। पेटलावद जैसे छोटे कस्बे ने जो मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है। अब समय है कि हम नगर को स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली से भी समृद्ध बनाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि केवल निकाय नहीं, बल्कि आम नागरिकों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और सामाजिक संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, भाजपा नेता हेमंत भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कहार और पार्षद मुकेश परमार ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेन्द्र भण्डारी ने कहा कि “अल्प संसाधनों में भी निकाय ने बेहतरीन कार्य किया, जिसका श्रेय हमारे समर्पित स्वच्छता कर्मियों और नगरवासियों को जाता है।”
समारोह में मंत्री निर्मला भूरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मियों में शुभम देवड़ा (स्वच्छता प्रभारी), कैलाश सोलंकी, मुन्नी बाई, नर्मदा बाई, दिनेश चोहान, संजय धानु, ललिता अटकान शामिल रहे।
सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों को भी किया गया सम्मानित
सम्मान प्राप्त करने वालों में संजय मेहता, रीना मुथा, ममता मांडोत, श्वेता कटकानी, अरुण मेहता, पद्मम मेहता, अंकित गांधी, निरंकारी ग्रुप से बसंतीलाल लुहार, मनीषा मेहता, पत्रकार हरीश राठौड़, मुकेश सिसोदिया निर्मल व्यास, दीपक निम्जा, प्रकाश पड़ियार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, जीवन भण्डारी, पूजा सोनी, वर्षा मेहता, चंदू राठौड़, वीरेंद्र भट्ट, विकास चोहान, एडवोकेट विनोद पुरोहित आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, और अनेक पार्षदगण – इंदिरा मुकेश पडियार, दिनेश पडियार, अनुपम भण्डारी, रेखा पटवा, शिवा राठौड़, पूर्व अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, पारस गादिया, जितेन्द्र मेहता, सब इंजीनियर दीपक वास्केल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सोनू वास्केल ने आभार व्यक्त किया और सभी के योगदान की सराहना की।



