थांदला भाजपा मंडल बुथ अध्यक्षों कि बैठक संपन्न... भाजपा संगठन ही सर्वोपरि है...



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के आह्वान पर  शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल बुथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हनुमान मंदिर पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, थांदला भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वास सोनी जिला संयोजक कमलेश दातला नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पंणदा बैठक युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया  सम्मिलित हुए बैठक मैं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सम्मिलित रहे वही भाजपा अजजा प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष कल सिंह जी भाबर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की मन की बात को क्यो देखना चाहिए  मन कि बात देखने से हमे पूरे भारत का ज्ञान मिलता हे   दिन-प्रतिदिन के शासन के मुद्दों पर नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए भारत के अरबों लोगों से जुड़ते हैं राजनीति से अलग हटकर ये कार्यक्रम जनभावनाओं से प्रेरित होता है इस कार्यक्रम में अभी तक देश के कई अविस्मरणीय किस्से साझा हुए हैं आम लोगों को अपने कार्यों के लिए देश-दुनिया में पहचान मिली चाहे वह वह स्वच्छ भारत मिशन हो या महिलाओं और छोटे बच्चों का सशक्तिकरण। मन की बात के जरिये क्षेत्रीय, भाषाई और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए धर्मनिरपेक्ष अभ्यास के रूप में उभरा है भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया की संगठन ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री   मन कि बात देख कर और दिखा कर रिपोर्टिंग करना और फोटो खींचकर अपलोड करना और हमें 60 बूथो पर  हरियाली कार्यक्रम अंतर्गत  प्रत्येक बुथ पर हमें पौधारोपण कार्यक्रम करना है और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्वास सोनी एवं अशोक अरोड़ा ने भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देखने से शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक आर्थिक विकास होता है संगठन सर्वोपरि होता है भाजपा सम्मिलित कार्यकर्ता अभय मेहता, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़, मंडल महामंत्री एवं सरपंच भारत कटरा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी,  एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिसोदिया, कार्यालय मंत्री विष्णु सोनी, जनपद सदस्य सुरेश बिलवाल, जनपद सदस्य यशवंत बामनिया , संतोष डामोर कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ ने किया और मंडल महामंत्री भारत कटारा ने आभार माना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.