News@ हरीश राठोड
पेटलावद:- वृक्ष है तो जीवन है इसी लक्ष्य को लेकर नगर परिषद पेटलावद के द्वारा पौधारोपण किया जा रहा हैं ।हरियाली अमावस्या के मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी और कर्मचारीयों के सहयोग से नगर सड़क किनारे हरियाली किए जाने के उद्देश्य से मातृधरा योजना के अंतर्गत पौधारोपण किया गया ।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया की निकाय द्वारा पोधारोपण के साथ साथ ,उनकी देखरेख किए जाने के लिए जन सहयोग से उनकी सुरक्षा के लिये जाली भी लगाई जा रही हैं ताकि पौधे सुरक्षित रहें । निकाय द्वारा इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर व बेहतर वातावरण निर्मित किया जा सकें ।
इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मुथा,प्रकाश पड़ियार, मोहन पडियार,निकाय के कर्मचारी शुभम देवड़ा,चंदन सतोगिया,कैलाश बारेला, सुनीता राठौर,कैलाश सोलंकी,सोनू वास्कले,विनय,बंटी व लष्मी मौर्य सब इंजीनियर के द्वारा भी पोधारोपण किया गया ।

