पेटलावद। जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक एवं लायंस क्लब, विद्या भारती सहित कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े श्री प्रवीण पंवार ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सेवा भारती झाबुआ, प्रकल्प पेटलावद पर जन्मदिन मनाकर 2100 रुपये की राशि दान के रूप में भेंट की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
श्री पवार ने आव्हान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर सेवा भारती झाबुआ के जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने कहा कि श्री पवार का यह कदम प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि पेटलावद प्रकल्प पर महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं, जो समाज के वरिष्ठों के आर्थिक सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस निस्वार्थ सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की।
प्रकल्प संचालक वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रकल्प में जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति सभी से अनुरोध करती है कि वे सहयोग प्रदान करें और जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।
दो माह से संचालित प्रशिक्षण
समिति सदस्य राजेश सिंधराज और सुरेश प्रजापति ने बताया कि प्रकल्प दो माह से संचालित है, जहां प्रथम बैच में 23 से अधिक महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं मेहंदी और ब्यूटी पार्लर कोर्स भी जल्द प्रारंभ होने वाले हैं, जिनके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
संस्कार शाला भी संचालित
नगर के युवा निलेश सेन द्वारा प्रकल्प में संस्कार शाला संचालित की जा रही है, जिसमें बच्चों को हर शनिवार, मंगलवार व अवकाश के दिनों में दो घंटे संस्कार सिखाए जाते हैं। समिति ने समाज से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य में सहभागी बनें और जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को इससे जोड़ें।
इस अवसर पर प्रकाश प्रजापत, संदीप भायल, दीपक राठौड़, मनोज फतरोड़, जयेश राठौड़, हर्ष दवे, यश पाटीदार, राहुल मंडलोई, नरेंद्र पडियार, निलेश सेन, अर्जुन आंजना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

