थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
भाजपा ने शनिवार को थांदला में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई इस दौरान नगर की पुरानी मंडी से रैली निकाली उदयपुरिया खजूरी कल्देला मियाटी परवलिया काकनवानी बलवासा सुजापुरा नवापाडा अन्य क्षेत्रों से आदिवासी समाज के युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाघ यंत्र के साथ शामिल हुए सांस्कृतिक आयोजन में ढोल मांदल की थाप पर कुर्राटी भर आदिवासी युवा खूब झूमे कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए और पूरे शहर में भ्रमण करते हुए सूतरेटी रोड नई मंडी में समापन हुआ बिरसा मुंडा जयंती पर उनको नमन किया गया थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए लोगों के समक्ष उनके संघर्ष की कहानी बताई गई बताया गया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था यह हुए शामिल कार्यक्रम में पूर्व विधायक कलसिंह भाबर जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री भारत कटारा जनपद सीईओ वीरेंद्र बड़ेरिया एवं बिओ एव जनपद सचिव गण मीडिया प्रभारी विवेकव्यास मौजूद थे

.jpeg)
