असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई फसल का अवलोकन राजस्व, कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधी द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया....

 


News@हरिश राठोड़

 पेटलावद. उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि बीते दिनों हुई असामयिक वर्षा से पेटलावद विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामो मे रबी मौसम की फसले प्रभावित होने की सुचना प्राप्त होते ही कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रदत्त निर्देश के पालन में जिलास्तर से उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री बहादुर सिंह चौहान, सहायक संचालक कृषि एस.एस. रावत, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधी श्री रूपाल शुक्ला तथा पेटलावद विकासखण्ड के तहसीलदार श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार श्री विजेन्द्र कटारे इत्यादि के द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित फसल का अवलोकन किया गया।


उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम बोलासा का भ्रमण कर कृषक श्री देवीलाल पिता कालुराम, हेमराज पिता कालुराम, मनोहरलाल पिता किशनलाल, रामेश्वर पिता नाथू कलजी पिता कलिया, लालजी पिता गलिया, मोतीलाल पिता किशन, गेन्दालाल पिता प्रेमचंद, जगदीश पिता भीमाजी, आशाराम पिता भीमाजी, महेश पिता भीमाजी, लक्ष्मण पिता भीमाजी, रामजी पिता भीमाजी ग्राम कानाकुआ के कृषक श्री नरेन्द्रदास बैरागी, मांगीलाल पिता मोतीलाल व ग्राम गरवाखेडी के कृषक श्री भंवरलाल पिता पुंजाजी पटेल तथा बनी के कृषक श्री राधेश्याम पिता डुंगाजी के खेतों में गेहू की खडी फसल जो तेज हवा व ओलावृष्टि से कही कही, पेचेस में प्रभावित देखी गई।


उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि फसल अवलोकन के दौरान मौके पर उपस्थित कृषकगणों को बताया गया है कि गठित सर्वे दल द्वारा प्रभावित फसलो का निरंतर सर्वे कार्य प्रचलित है। प्रभावित फसलो का सर्वे कार्य पुर्ण होने के उपरांत ही प्रभावित फसल क्षति के आंकलन के आधार पर आगामी कार्यवाही संभावित है।


इस दौरान पटवारी श्री मनोहर डावर, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एस.मुवेल एवं मैदानी कृषि विस्तार अधिकारी श्री तारसिंह मुणिया, अमरसिंह हटीला, बलवन्त मावी, छगन भाबर, प्रकाश देवल भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.