पेटलावद में घर निर्माण के दौरान बाहरी मजदूरों ने मकान मालिक से की मारपीट, हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध....

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद ।  नगर के बामनिया रोड पर मकान निर्माण कार्य के दौरान दो बाहरी मजदूरों द्वारा मकान मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मकान मालिक स्नेहिल विमलचंद जैन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकान के पीओपी कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी राज हुसेन और अल्ताफ कादरी को 72 हजार रुपये का ठेका दिया था। स्नेहिल के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे ये दोनों मजदूर बिना बताए अपना सामान लेकर जाने लगे। जब उन्होंने काम अधूरा होने की बात कहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और थप्पड़ मारकर मारपीट की, जिससे उन्हें गाल और गले में चोट आई है। घटना के बाद स्नेहिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने एनसीआर क्रमांक 115/2 के तहत धारा 352 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद शहर में बाहरी लोगों के सत्यापन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे और घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। 


मंच के हिमांशु मुनिया ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग पेटलावद आकर निर्माण कार्यों के दौरान लगातार विवाद कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मंच लंबे समय से बाहरी लोगों की जांच की मांग कर रहा है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मुनिया ने कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों का हवाला देते हुए याद दिलाया कि बाहरी व्यक्तियों को किराए पर रखने से पहले उनकी जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही है। मंच के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.