पेटलावद। गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
इसी क्रम मे गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,।
*अमावस्या का दुर्लभ संयोग*
उल्लेखनीय हे कि इस बार सोमवार को अमावस्या होने के साथ सोमवती अमावस्या का भी अद्भभूद ओर दुर्लभ संयोग सोमवार 15 जून को को रहा इस दुर्लभ संयोग पर दान पुण्य ओर अन्नदान का महत्व ओर दुगुना बढ़ गया ।
*विशेष सहयोग के साथ हुआ आयोजन*
इस विशेष अवसर पर महेशचंद(पिंटू) भटेवरा के द्वारा पूरे वर्ष के लिय 12 अमावस्या की एकमुश्त दानराशि का सहयोग किया, इसी के साथ संगठन के अशोक वर्मा, सुभाषचंद्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र भंडारी, युवा भाजपा नेता दीपक राठौर, आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर, स्नेहलता पुरोहित, एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सुमन सोलंकी, भूपेंद्र पिता भागीरथ राठौड़,,प्रदीप कुमरावत, एडवोकेट दीपक बैरागी, पत्रकार अर्जुन ठाकुर, पीयूष राठौड़ ,प्रणय वर्मा, अमन वर्मा, रुद्र वर्मा , आदि ने अन्नदान राशि देकर सहयोग किया।
*गोपालपुरा में हुआ आयोजन*
सोमवार 15 जून को सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने समीपस्थ ग्राम गोपालपुरा के में स्थित श्री बालाजी मंदिर पर पहुंचकर पुजारी रायसिंह भाई राठौर , एवं मंदिर समिति के सदस्य मंगलसिह खपैड , मुन्नालाल राठौर, लालजी राठौर चौकीदार, सतीश खपेड़, भूरालाल खपेड़ , भूरालाल
खपेड़ , बालचंद बामनिया, मंगलसिह राठौर , एडवोकेट खुशाल हीहोर के स साथ मिलकर सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन कर भगवान श्री बालाजी महाराज के पूजन के उपरांत भगवान श्री शनिदेव ओर दादूजी महाराज के जयकारों के साथ खिचड़ी प्रसादी अन्नदान वितरण किया ।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका ओर सहयोग*
इस पर संस्थान के सदस्य एडवोकेट श्री खुशाल हीहोर की उपस्थिति ओर महेशचंद्र भटेवरा, सुमन सोलंकी के विशेष सहयोग के साथ ही साथ प्रसादी बनाने ओर वितरण में भूरा भाई खपेड़ , प्रभु भाई मेडा ,खुशाल नर्व मेडा,सननू , उदा ,मुकेश देवड़ा, सुरतान मंगलसिह खपेड़, सतीश सहित समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला ।

