भोला भण्डारा परिवार का 25 वां लंगर चन्दनवाड़ी के प्लॉट नम्बर तीन पर लगेगा.... 21 जून को दाहोद से रवाना होगा सामग्री से भरा ट्रक....



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला। देश और दुनिया में चर्चित देश प्रेम व धार्मिक आस्था का प्रतीक लाखों भारतियों व शिव भक्तों को जोड़ने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई से  शुरू हो रही है जो रक्षाबंधन तक 28 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में आने वालें भोलें भक्तों को निःशुल्क भोजन व आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं में सैकड़ों समाजसेवी संगठन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है ऐसे में गोधरा-दाहोद से संचालित भोला भण्डारा परिवार भी विगत 24 वर्षों से अपनी सेवाएं देता आ रहा है। इस बार सिल्वर जुबली मनाते हुए भोला भण्डारा परिवार दाहोद ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 

जानकारी देते हुए परिवार के संचालक विक्की भैया, राजा शर्मा व दुर्गेश महाराज ने बताया कि इस बार 20 जून शनिवार को शाम 7 बजे विश्व प्रसिद्ध भजन गायक जनक रामायणी (तारखेड़ी धाम) की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। वही 21 जून रविवार को सायं 4 बजे से शिव भजनों के संगीत मय माहौल में भगवान भोलेंनाथ की पूजा अनुष्ठान करते हुए अंचल के महान संत पिपलखुटा धाम के 1008 श्री दयरामदासजी महाराज द्वारा चन्दनवाड़ी में प्लॉट नम्बर 3 पर लगने वालें लंगर के लिए भोजन सामग्री से भरा ट्रक को रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर दाहोद, गोधरा, झाबुआ,  कल्याणपुरा, मेघनगर व थांदला के भक्तों का समूह उपस्थित रहेगा।


थांदला व झाबुआ भोला भण्डारा परिवार ने सौंपी रसद सामग्री नकदी राशि आयोजन में करेंगें सुपुर्द


इस अवसर पर झाबुआ अंचल के भोला भण्डारा परिवार सदस्यों ने झाबुआ, मेघनगर, थांदला आदि स्थानों से शिव भक्तों व दानदाताओं से भंडारें के  लिए दान राशि व रसद सामग्री का संग्रहण किया जिसमें रसद सामग्री को दाहोद भिजवा दिया गया वही दानराशि आयोजन के दिन संचालक विक्की भैया को सुपुर्द किया जाएगा। इस अवसर पर थांदला भोला भण्डारा परिवार का एक दल सिद्ध क्षेत्र पिपलखुटा आश्रम जाकर महंत 1008 श्री दयरामदासजी महाराज को आयोजन की जानकारी देते हुए आमंत्रण पत्रिका भेंट की। वही अंचल के दानदाताओं का तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए आभार मानते हुए उन्हें शिव दुपट्टे व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.