रामगढ़ के कुछ माफिया लोग अपने निजी ट्रक से रात के अंधेरे में कर रहे खनन पाउडर सप्लाई .... राजस्थान के बांसवाड़ा से MP के झाबुआ जिले की और आ रहा मैंगनीज युक्त माल, दस्तावेजों पर सवाल....

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


थांदला। राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र से मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की ओर खनिज पाउडर के परिवहन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ वाहन रात के समय बांसवाड़ा से थांदला होते हुए मेघनगर की दिशा में खनिज सामग्री लेकर जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह सामग्री बांसवाड़ा क्षेत्र की खदानों से लोड होकर प्रातः लगभग 4:30 बजे टिमरवाणी 8-लेन ब्रिज मार्ग से गुजरती देखी गई है। सूत्रों का दावा है कि यह पाउडर मैंगनीज युक्त खनिज की श्रेणी का हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खनिज विभाग और संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच करें तो परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, रॉयल्टी रसीदों एवं ट्रांजिट पास की वैधता स्पष्ट हो सकती है। साथ ही यह भी सामने आ सकेगा कि खनिज परिवहन निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।


क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


कौन है ये रामगढ़ का इमरान और उसके साथी अगली खबर में नाम भी उजागर होंगे


अगले अंक में सबूत के साथ खबर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.