पुलिस द्वारा सोने की चेन झपटमारी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार... पेटलावद पुलिस को मिली एक ओर बडी सफलता... घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को फरार आरोपी से किया जप्त...




 News@ हरीश राठौड़

  दिनांक 25.04.2026 को फरियादिया श्रीमती निशा भण्डारी अपनी पोती को कोचिंग छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान उदय गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

  घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के द्वारा फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। शेष आरोपी रोशन माल निवासी गोपालपुरा थाना कल्याणपुरा का घटना दिनांक से लगातार फरार होने से थाना प्रभारी पेटलावद द्वारा एक टीम गठित कर टीम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र को मजबूत कर सक्रिय किया गया।

  आज दिनांक को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली थी कि रोशन माल उसकी बहन के घर ग्राम बोरपाडा जाने के लिए ग्राम दुलाखेडी में पुलिया के पास खडा होकर बामनिया तरफ जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था, जिसे पेटलावद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा व गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल कीमती 50000/- रूपयें की जप्त की गई है। आरोपी के गिरफ्तार होने से झपटमारी जैसी घटना पर अंकुश लगाया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी करने से पेटलावद की जनता एवं भण्डारी परिवार द्वारा पुलिस की प्रसंशा की गई है। उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने हेतु ईनाम की घोषणा की गई है।

सराहनीय योगदान :-

  आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना, उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड, आरक्षक राहुल मुजाल्दे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.