मेंसर्स सलीम फखरुद्दीन बोहरा के पंचायतों में लगे बिल संदेह के घेरे में....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

झाबुआ जिले की थांदला एवं मेघनगर क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताओं और संभावित फर्जीवाड़े के आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मेंसर्स सलीम फखरुद्दीन बोहरा द्वारा पंचायतों में लगाए गए कई बिल संदेह के घेरे में हैं। आरोप है कि संबंधित फर्म 7 से 8 प्रतिशत कमीशन लेकर पंचायतों में बिल प्रस्तुत कर रही है।


सूत्रों का दावा है कि जिन योजनाओं के तहत लाखों रुपये के बिल स्वीकृत कर भुगतान किया गया है, उन कार्यों का कई स्थानों पर कोई स्पष्ट भौतिक अस्तित्व दिखाई नहीं देता। कहीं सड़क निर्माण नहीं हुआ, कहीं नाली नहीं बनी, तो कहीं चबूतरा एवं अन्य विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आते। इसके बावजूद कागजों में कार्य पूर्ण दर्शाकर भुगतान प्राप्त कर लिया गया है।


हालांकि यह कहना उचित नहीं होगा कि फर्म द्वारा लगाए गए सभी बिल फर्जी हैं, लेकिन अनेक ग्राम पंचायतों में लगाए गए बिल गंभीर संदेह के दायरे में हैं और उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है।


यदि संबंधित विभाग के अधिकारी एवं जांच एजेंसियां इन मामलों की बारीकी से जांच करें, तो पंचायत स्तर पर बड़े वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है।


 अगले अंक में और खुलासे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.