शाहरुख शेख द्वारा नूरी गार्डन में हलीम के लंगर का शानदार आयोजन.... अकीदतमंदों ने चखा लजीज हलीम....

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला मोहर्रम की 8 तारीख के मौके पर शाहरुख शेख द्वारा स्थानीय नूरी गार्डन में हलीम के लंगर का शानदार प्रोग्राम रखा गया देर शाम शुरू हुए इस लंगर में बड़ी संख्या में नगर के अकीदतमंदों और आम लोगों ने शिरकत की। आयोजक शाहरुख शेख ने बताया कि इमाम हुसैन की याद में हर साल यह आयोजन किया जाता है सुबह से ही हलीम बनाने का काम शुरू कर दिया गया था लंगर में सभी धर्म-समुदाय के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे शाहरुख शेख ने कहा कि मोहर्रम का पैगाम कुर्बानी, सब्र और भाईचारे का है लंगर देर रात तक चलता रहा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.