थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला विधानसभा में बीजेपी को बड़ा सियासी झटका लगा है ग्राम पांचखेरिया के लग भग 100 लोगों ने मंगलवार को विधायक वीरसिंह भूरिया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जय कांग्रेस के नारों से ग्राम गूंज उठा कार्यक्रम में शामिल हुए रमन कटारा कांग्रेस का गमछा पहने बोले 3 साल से खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं और खाद दिन पर दिन महंगा होता जा रहा है डीजल 100 पार हो गया है विधायक वीरसिंह भूरिया ने सभी को सदस्यता दिलाकर कहा आज पांचखेरिया ने शुरुआत की है। थांदला की जनता बीजेपी की जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है खाद नहीं, रोजगार नहीं, महंगाई फुल। ये 100 लोग नहीं, 100 गांव का मैसेज है। विधानसभा चुनाव में थांदला से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा ये ट्रेलर है सदस्यता लेने वाले तोलिया डोडियार अदरु कटारा दीनू भुरिया जानू भूरिया सुनील भूरिया दिलीप भूरिया साधु भूरिया जितेंद्र भूरिया महेश कटारा भातु कटारा दिलीप भुरिया साधु डोडिया सिंधु डोडिया भोदरा डोडीयार अदरु कटारा जितेंद्र भुरिया एवं अन्य लोग शामिल हुए सदस्यता ग्रहण में उपस्थित विधायक वीरसिंह भूरिया ब्लॉक अध्यक्ष चैनसिंह डामोर पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदालाल डामोर पूर्व सरपंच मांगीलाल कटारा पूर्व सरपंच मांगीलाल कटारा खजूरी सरपंच रुसमाल मईडा मोरझरी उप सरपंच मनिष डामोर राकेश कटारा पटेल खुमचद कटारा जीवा कटारा एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

