थांदला में सेफ क्लिक 2.0 की रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया डिजिटल ज्ञान .....



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - हेलो मैं बैंक से बोल रहा हूं... आपका OTP बताइए - ऐसे डिजिटल डकैतों की अब खैर नहीं झाबुआ पुलिस ने सेफ क्लिक 2.0 अभियान में साइबर ठगों के खिलाफ जंग छेड़ दी है मंगलवार को थांदला में साइबर सुरक्षा रैली + नुक्कड़ नाटक से लोगों को डिजिटल का ककहरा पढ़ाया गया।


15 दिन 15 फॉर्मूले' - SP का मिशन ...

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के एक्शन प्लान और एडिशनल SP श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया की फील्डिंग में पूरे जिले में साइबर का टीका लगाया जा रहा है 24 जून 2026 से शुरू ये अभियान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फेसबुक फ्रॉड, UPI लूट से बचाने का सुरक्षा कवच है।


नुक्कड़ नाटक में क्या दिखाया ।.....

सीन-1: ठग बना कलाकार बोला - मम्मी, मैं हॉस्पिटल में हूं... 50 हजार भेजो पुलिस वाले ने रोका - _बेटा पहले वीडियो कॉल करो, OTP मत दो

सीन-2: लड़की को लॉटरी जीतो वाला मैसेज आया कांस्टेबल ने समझाया दीदी, फ्री का माल सिर्फ जाल में मिलता है... लिंक पर क्लिक मत करो 

सीन-3: बुजुर्ग को KYC अपडेट का फर्जी कॉल SI साहब बोले -काका, बैंक कभी OTP नहीं मांगता... 1930 मिला दो, ठग जेल में 

पुलिस का 5-सूत्री मंत्र गांठ बांध लो 

1. *'OTP = ओ तेरी प्राइवेसी'* - किसी को मत बताओ, बाप को भी नहीं।  

2. *अनजान लिंक = यमराज का लिंक'* - क्लिक किया तो अकाउंट खाली 

3. *UPI पिन = ऊपर वाले को भी नहीं'* - मांगने वाला ठग है।  

4. *'लालच = ठगी की पहली सीढ़ी'* - 25 लाख की लॉटरी, 2 रु का रिचार्ज नहीं

  

5. *1930 = साइबर का 100 नंबर* - ठगी हो तो तुरंत डायल करो  

NCRP पोर्टल और 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करो। झाबुआ पुलिस 24x7 आपके साथ है थांदला मेन मार्केट में सेफ क्लिक 2.0 रैली: हाथ में तख्ती, जुबां पर नारा - 'साइबर ठग दूर हटो, झाबुआ पुलिस से डरो'... नुक्कड़ नाटक में ठग बना कलाकार जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो जनता ने बजाई ताली


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.