थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
उज्जैन के समाजसेवी आजम खान ने थांदला नगर के नुरी गार्डन में हलीम प्रोग्राम का खास एहतमाम किया बड़ी-बड़ी देगों में दिन भर पकी लजीज हलीम का जायका लेने करीब 2 हजार लोग उमड़ पड़े साम 7 बजे से रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चे-बुजुर्ग, महिला-पुरुष सभी ने एक साथ बैठकर हलीम का लुत्फ उठाया सुबह 9 बजे से 10 हलवाई 15 देगों में हलीम तैयार करने में जुटे थे गेहूं, दाल, मसालों से बनी गरमा-गरम हलीम की खुशबू से पूरा नुरी गार्डन महक उठा 7 बजे जैसे ही लंगर शुरू हुआ, लंबी-लंबी कतारें लग गईं आजम खान की टीम खुद अपने हाथों से लोगों को हलीम परोसती रही आजम खान ने कहा थांदला से मेरा दिल का रिश्ता है हलीम तो बहाना है, असल मकसद मोहब्बत बांटना है 2 हजार लोगों ने मोहब्बत से खाया हलीम, रेहान लाला बोले ऐसी हलीम सालों बाद खाई। आजम भाई ने दिल जीत लिया अल्लाह इन्हें सलामत रखे इमरान खान ने कहा बहुत टेस्टी बना हलीम सानु शेख बोले जायके के साथ भाईचारा भी परोसा गया थांदला में ऐसा आयोजन याद रहेगा


