खवासा चौकी क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना: 2 वर्षीय मासूम साक्षी की सांप के डसने से मौत, गांव में शोक की लहर.....

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला। खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के बामनिया रोड स्थित टोड़ा फलिया में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घर के आंगन में खेल रही 2 वर्षीय मासूम साक्षी, पिता देवानंद डामर को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 8 बजे साक्षी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसने जोर से चीख लगाई। उसकी मां दौड़कर मौके पर पहुंची तो बच्ची के शरीर पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए, जबकि एक काला सांप वहां से सरकता हुआ नजर आया।

घटना के बाद पिता देवानंद डामर और अन्य परिजन तुरंत मासूम को अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम साक्षी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सदमे में हैं। घटना के बाद टोड़ा फलिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और गांव में मातम का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.