अच्छी बारिश ओर सर्वेभवन्तु सुखिन के भाव के साथ शनिदेव मंदिर पर 24 घंटे के अखंड श्रीरामायण पाठ का भव्य आयोजन आज से....लेवे धर्म लाभ....

 



News@हरिश राठौड़

पेटलावद। नगर के सुभाष मार्ग पर  प्राचीन  शनि मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र हे इस मंदिर पर  प्रतिवर्ष अनुसार  मार अखंड रामायण पाठ समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के अखंड श्रीरामायण पाठ का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है।


*होगा भव्य आयोजन*


 आयोजन का शुभारंभ शनिवार, 4 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे विधि-विधान के साथ होगा।

समिति के अनुसार अखंड श्रीरामायण पाठ का समापन रविवार, 5 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर कन्या पूजन, महाआरती एवं कन्या भोज का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

अखंड रामायण पाठ समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।

समिति ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजनों का सहयोग अपेक्षित है। 


*करे सहयोग भी*

 उल्लेखनीय हे कि क्षेत्र में अच्छी वर्षा ओर  सर्वे भवन्तु सुखींन के भाव से आयोजित इस आयोजन में दान, सेवा अथवा अन्य सहयोग के लिए इच्छुक श्रद्धालु 9754997397 पर संपर्क कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.