डॉ दादूजी महाराज संस्थान , आर्यावर्त पत्रकार संघ ने पुलिस के साथ मिलकर पौधारोपण किया..... खेड़ापति हनुमान मंदिर पुलिस ओर समाजसेवियों के संयुक्त अभियान ने दिया हरियाली का संदेश.....

 






News@ हरिश राठौड़

पेटलावद। नगर में समाजसेवा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान बना चुके डा श्री दाद्दूजी महाराज संस्थान ओर  पेटलावद पुलिस  ने पर्यावरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण  ओर सराहनीय कार्य  किया हे । जिसमें  दादूजी  महाराज संस्थान के प्रमुख अशोक वर्मा, हरीश राठौर ओर एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी ओर थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में   रविवार 05 जुलाई  को पेटलावद  के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर  वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन में पेटलावद क्षेत्र के वरिष्ठ आदरणीय श्री मुकुट जी चौहान की विशिष्ट ओर गरिमामई उपस्थिति रही।


*ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पौधारोपण जरूरी*


पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया 


 एसडीओपी  अनुरक्ति सबनानी बोली   हमे सिर्फ पौधे नहीं लगाना ,उन्हें बड़ा करके  हरियाली भी करनी है ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। आज पेटलावद में सभी  साथियों ने 15 से अधिक पौधे लगाए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाए। 


*विभिन्न प्रजातियों के लगाए पौधे*


पौधारोपण कार्यक्रम में  सभी ने मिलकर पीपल, नीम, बरगद, सागौन के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।     बिना पेड़ के जीवन संभव नहीं 


*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस अवसर पर वरिष्ठ श्री मुकुट चौहान,  अशोक वर्मा, जिला अध्यक्ष हरीश राठौड, जिला उपाध्यक्ष मोहन परमार,   लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, अखिल भारतीय सीरवी महासभा  महिला  जिला अध्यक्ष कविता परमार,  तहसील अध्यक्षअर्जुन ठाकुर, पत्रकार  ओ पी मालवीय , तहसील उपाध्यक्ष इमरान खान, ग्रामीण अध्यक्ष उमेश पाटीदार, नीलिमा डाबी, राकेश डाबी , सुभाष वर्मा,  अभिषेक वर्मा, सुमन सोलंकी पीयूष राठौड़, दिपक राठौड़ प्रणय वर्मा ,पंडित प्रदीप बब्बन दवे  संजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.