थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
मंगलवार की सुबह थांदला क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। सुबह होते ही काले बादलों ने डेरा जमा लिया और फिर शुरू हुई झमाझम बारिश लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ उमस से बेहाल लोगों को ठंडक दी, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भी नया जीवन दिया। बारिश की बूंदें गिरते ही किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। बारिश के बाद थांदला का मौसम एकदम सुहावना हो गया लोग घरों से निकलकर चाय-पकौड़े का लुत्फ लेने लगे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए थे क्योंकि ठंडक के साथ बिक्री भी बढ़ गई कुल मिलाकर कहा जाए तो आज की बारिश ने थांदला में खुशहाली की बूंदें बरसा दी हैं धरती भी खुश है और अन्नदाता भी

