प्रदेशभर में सीरवी महासभा महिला संगठन का वृहद वृक्षारोपण अभियान... झाबुआ जिले के पेटलावद, रूपगढ़ और झकनावदा में मातृशक्ति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

 


झाबुआ। अखिल भारतीय सीरवी महासभा मध्य प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ललिता पंवार एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती उमा काग के आह्वान पर रविवार को प्रदेशभर में महिला संगठन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में झाबुआ जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा बहन पडियार एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता परमार के नेतृत्व में नगर पेटलावद, ग्राम रूपगढ़ एवं ग्राम झकनावदा में एक साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रूपगढ़ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर, पेटलावद स्थित मुक्तिधाम परिसर में पम्पावती नदी के किनारे तथा ग्राम झकनावदा के शंकर मंदिर प्रांगण में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने पौधों की सुरक्षा एवं उनके नियमित संरक्षण का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता परमार ने कहा कि सीरवी समाज मूलतः कृषि प्रधान समाज है, जो केवल अन्न उत्पादन कर लोगों की खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति ही नहीं करता, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में मातृशक्ति ने एकजुट होकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, हरियाली एवं बेहतर भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेंगे।


इस अवसर पर ग्राम रूपगढ़ से ग्रामीण इकाई अध्यक्ष श्रीमती वालीबाई हामड़, श्रीमती ज्योति परमार, श्रीमती कोमल काग, श्रीमती अनीता चोयल, श्रीमती पूजा गेहलोत, श्रीमती अन्नपूर्णा गेहलोत, श्रीमती रेखा काग, श्रीमती सीमा सेप्टा, श्रीमती सुमित्रा चौधरी, श्रीमती पदमा चोयल एवं श्रीमती वीणा चोयल उपस्थित रहीं।


पेटलावद से नगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी मुलेवा, श्रीमती सुनीता पडियार, श्रीमती मंजू पडियार, श्रीमती रीना पडियार, श्रीमती संगीता सोलंकी, श्रीमती रेणुका परमार, श्रीमती धापू परमार, श्रीमती डोली पडियार एवं श्रीमती कमला पडियार ने सहभागिता की।


वहीं ग्राम झकनावदा से तहसील अध्यक्ष श्रीमती मीना लछेटा, श्रीमती पिंकी पडियार, श्रीमती फूल बाला, श्रीमती सुन्दरबाई, श्रीमती दाखा बाई, श्रीमती पुष्पा चोयल, श्रीमती हीराबाई एवं श्रीमती पुष्पा तोमर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


यह अभियान प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता, सामाजिक एकता एवं मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.