थांदला में मकान के पास निकला अजगर वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू टला बडा हादसा ......

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला की पद्मावती नदी के किनारे एक मकान के पास अजगर निकलने से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची वन विभाग की सूझबूझ और समझदारी से अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया वन विभाग अधिकारी तोलाराम हटीला ने बताया कि अजगर को पकड़कर वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बरसात के मौसम में नदी किनारे ऐसे जीव-जंतु अक्सर निकल आते हैं वन विभाग अधिकारी तोलाराम हटीला ने लोगों से अपील की है कि जंगल या नदी किनारे कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.