जय जोहार के नारों से गूंजा थांदला भिल प्रदेश की मांग को लेकर जयस संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 10 मुद्दों पर जताया विरोध फोरलेन, सोने की खदान और फैक्ट्रियों के पानी को लेकर भी नाराजगी जताई .....





थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


थांदला में जयस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया जय जोहार, का नारा है भारत देश हमारा है के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग तहसील पहुंचे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और अपनी 5 प्रमुख मांगें रखीं ज्ञापन में उठाए गए 10 बड़े मुद्दे भिल प्रदेश की मांग संगठन ने केंद्र सरकार से अलग भिल प्रदेश बनाने की मांग दोहराई। कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए अलग राज्य जरूरी है विधायक चेतन वसावा की सजा निरस्त हो गुजरात के आदिवासी नेता और विधायक चेतन वसावा को 7 साल की सजा सुनाए जाने का विरोध किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि उनकी सजा को तुरंत निरस्त किया जाएथांदला-टिमरवानी से बदनावर फोरलेन का विरोध प्रदर्शनकारियों ने कहा कि थांदला के टिमरवानी से बदनावर तक बनने वाले फोरलेन में आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है और उन्हें कम मुआवजा दिया जा रहा है। मांग की कि उचित मुआवजा दिया जाए जगपुरा-भूकिया सोने की खदान नीलामी निरस्त हो

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की घाटोल तहसील स्थित जगपुरा-भूकिया सोने की खदान की नीलामी को निरस्त करने की मांग की गई। कहा कि इससे आदिवासी क्षेत्र और पर्यावरण को नुकसान होगा अनास नदी को बचाओ, केमिकल फैक्ट्रियां बंद हो संगठन ने कहा कि अनास नदी झाबुआ, दाहोद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, माहीसागर और पंचमहल के आदिवासियों की जीवन रेखा और पेयजल का आधार है। मेघनगर-झाबुआ की केमिकल फैक्ट्रियों का गंदा पानी अनास नदी में बहाया जा रहा है। मांग की कि मेघनगर की केमिकल फैक्ट्रियां तुरंत बंद की जाएं शांतिपूर्ण तरीके से सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जय संगठन के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.