सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने उदयपुरिया पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना सरपंच परिवार के मंगू रुपा कटारा के निधन पर जताया दुख....

 




 थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


झाबुआ रतलाम-अलीराजपुर सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान गुरुवार को थांदला क्षेत्र के ग्राम उदयपुरिया पहुंचीं यहां उन्होंने सरपंच परिवार के मंगू रुपा कटारा के आकस्मिक स्वर्गवास पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया सांसद महोदया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार और क्षेत्र उनके साथ है इस मोके पर पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष कमलेश दातला, जिला उपाध्यक्ष समर्थउपाध्याय जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर,अज जा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश डामोर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम ताहेड युवा नेता संजय भाबर मंडल महामंत्री जीतू राठौर, सरपंच एवं मंडल महामंत्री भारत कटारा उदयपुरिया सचिव मसुल वसुनिया मानपुर सरपंच बालू खड़िया परवलिया सरपंच खुशाल सिंगाड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.