थांदला मंडल परवलिया और बेडावा में लगे नए ट्रांसफार्मर सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने किया शुभारंभ, गांव की बिजली समस्या हुई दूर...

 




संवाददाता इमरान खान 

थांदला - भाजपा सरकार की योजनाओं के तहत थांदला मंडल के ग्राम परवलिया एवं बेडावा में नए DP ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं गुरुवार को सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने दोनों ग्रामों में पहुंचकर नए ट्रांसफार्मर का विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया ग्रामीणों को बड़ी राहत नए ट्रांसफार्मर शुरू होने से दोनों गांवों की लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है अब किसानों को सिंचाई और घरों में निर्बाध बिजली मिल सकेगी इस अवसर पर सांसद महोदया ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्काल निराकरण के निर्देश दिए भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित‌ कार्यक्रम में  परवलिया सरपंच श्रीमती दीमा खुशालजी सिंगाड़, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सरपंच, पंच, ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीणों ने सांसद और भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.