के आर वास्कले ने संभाला नायब तहसीलदार सारंगी का पदभार..... कई बड़ी तहसीलों में दे चुके सेवाएं ,राजस्व विभाग के अनुभवी तहसीलदार.....




News@ हरिश राठौड़

पेटलावद। शासन  के द्वारा पेटलावद क्षेत्र की जनता के कार्यों की सुविधा के रूप में पेटलावद  तहसील के साथ ही साथ सारंगी ओर झकनावदा को उप तहसील के रूप में स्थापित कर रखा हे । ओर इन उप तहसील में कार्य करने के लिय शासन के द्वारा आदेश जारी करते हुए सारंगी  नायब तहसीलदार के पद पर श्री काशीराम वास्कले  की पदस्थापना की हे।  उल्लेखनीय हे कि सारंगी  की  नायब  तहसीलदार  सुश्री अंकिता भिड़े  का गत  दिनों जारी सूची में रामा  स्थानांतरण हो गया हे ।नवागत नायब तहसीलदार श्री वास्कले  के द्वारा एसडीएम तनुश्री मीणा  ओर नवागत तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे ,नायब तहसीलदार झकनावदा ओपी गोयल  के साथ सौजन्य भेंट करते अपना पदभार ग्रहण किया। 



*कई बड़े स्थानों पर कार्य करने वाले अनुभवी तहसीलदार*


अनुभवी   तहसीलदार श्री  वास्कले  धार,सरदारपुर , डही, जैसे   शहरों में  कार्य कर चुके हे,। साथ ही राजस्व विभाग के कार्यों को दक्षता पूर्ण रूप से करने वाले अनुभवी  तहसीलदार के रूप में अपनी खासी पहचान भी  रखते हे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.