गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के शुभारंभ में "दिखावा"? सादीपनि CM RICE विद्यालय पर दूसरे स्कूल के बच्चों से प्रस्तुति करवाने का आरोप*




News@हरिश राठौड़

*पेटलावद, झाबुआ* — गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक *कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया जी* बुधवार को सादीपनि CM RICE विद्यालय, पेटलावद पहुंचीं। 


कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विद्यालय परिसर को सजाया गया था। लेकिन इसी कार्यक्रम को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।


*क्या है आरोप*  

स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों का आरोप है कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के शुभारंभ के दौरान मंत्री जी को प्रभावित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सादीपनि विद्यालय के बच्चों की जगह पास के निजी स्कूल के बच्चों से NCC परेड, लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाईं। 


आरोप है कि सादीपनि विद्यालय का नाम मात्र रह गया है। प्राचार्य और स्टाफ ने कार्यक्रम की "गुणवत्ता" दिखाने के लिए आनन-फानन में दूसरे स्कूलों से बच्चों को लाकर मंच सजाया।


इस संबंध में कुछ वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मंच पर दिखने वाले बच्चे सादीपनि विद्यालय के छात्र नहीं हैं।


*लोगों में नाराजगी*  

ग्रामीणों का कहना है कि गुरु पूर्णिमा जैसे पवित्र पखवाड़े के शुभारंभ में भी अगर दिखावा किया जाएगा तो शासकीय विद्यालयों की साख पर सवाल उठना लाजमी है।


*क्या कहते हैं जिम्मेदार*  

इस मामले में सादीपनि विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी।


स्थानीय नागरिकों ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा शुभारंभ के नाम पर दिखावा?

पेटलावद के सादीपनि CM RICE विद्यालय में मंत्री निर्मला भूरिया जी के कार्यक्रम में दूसरे स्कूल सेंट मेरी के बच्चों से प्रस्तुति करवाने का आरोप।

स्थानीय लोगों का कहना - प्राचार्य ने "गुणवत्ता" दिखाने के लिए बाहर से बच्चे बुलाए।

क्या शासकीय स्कूलों की यही हकीकत है?





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.