News@हरिश राठौड़
पेटलावद।. ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी को मातृशोक हुआ है। स्वर्गीय महेशचंद्र जी जानी की धर्मपत्नीऔर मनोज जानी की माता जी श्रीमती मनोरमा जानी का दिनांक 24 जुलाई को प्रातः 6 बजे निधन हो गया।
श्रीमती जानी के निधन की खबर फैलते ही नगर, समाज और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा जवाहर मार्ग स्थित निज निवास से निकाली गई, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन, समाजजन और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा जानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

