उदयपुरिया में 495 आवास की सूची का सार्वजनिक वाचन सरपंच भारत कटारा की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा,.... सरपंच भारत कटारा ने दी साइबर ठगी से बचने की सलाह बोले दस्तावेज संभाल कर रखें ओटीपी किसी को ना दे....




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के चयन में पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम पंचायत उदयपुरिया में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता सरपंच श्री भारत कटारा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आवास योजना की सूची का सार्वजनिक वाचन कर ग्रामीणों के सामने रखना था।सरपंच भारत कटारा ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा, शासन से हमारी पंचायत को 495 आवास स्वीकृत हुए हैं। हमारी कोशिश है कि एक भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी ग्राम सभा में पंचायत सचिव श्री मसुल वसुनिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम उदयपुरिया के लिए आई 495 हितग्राहियों की सूची को पढ़कर सुनाया गया प्रशासन के निर्देश पर इस सूची को पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी किया जाएगा, ताकि हर ग्रामीण उसे देख सके सूची में नाम आने पर कई हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा, अब कच्चे घरों में रहने की दिक्कत दूर होगी। सरकार और पंचायत का धन्यवाद सभा के अंत में सरपंच भारत कटारा ने सभी ग्रामीणों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर भी सचेत किया उन्होंने कहा आजकल नौकरी और लोन के नाम पर ठक लोग आपके आधार पेन और बैंक के कागज ले लेते हैं किसी को भी अपने दस्तावेज न दे और नही ओटीपी बताएं अगर कोई लालच दे तो पहले पंचायत या पुलिस से सलाह ले आपकी एक गलती से लाखों का नुकसान हो सकता है ग्राम सभा में समस्त पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.