विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों ने लिया आशीर्वाद.... बड़ी तादाद में पहुंचे भक्त भंडारे की प्रसाद ग्रहण की..

 






News@ हरिश राठौड़

बोलासा - गुरु पूर्णिमा के महोत्सव पर विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में सैकड़ो भक्तों ने दर्शन लाभ लिया वही मंदिर सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया  जिसमें बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने भजन पूजन के बाद 11:00 से भंडारे की महाप्रसादी शुरू की गई  विश्व मंगल धाम के महंत ऋषि वैष्णव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बडी संख्या में आने वाले गुरु भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें दूर-दूर से आने वाले गुरु भक्तों ने विश्व मंगल हनुमान  के दर्शन लाभ लिया वैष्णव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म की महत्वपूर्ण परंपरा है जिसमें प्रत्येक सनातनी को गुरु बनाना चाहिए जिससे अपने परिवार में सुख शांति समृद्धि का वातावरण बना रहता है गुरु एक ब्रह्म है गुरु तत्व है गुरु आराधना से सत्कर्म व्यक्ति के जीवन में आते हैं इस धाम पर इंदौर, धार, देपालपुर, झाबुआ, रतलाम, विभिन्न जिलो से श्रद्धालु यहां आये और दर्शन लाभ लिया ब्रह्म मुहूर्त  3:00 बजे से प्रभु की आराधना शुरू की गई  जिसमें  पंचामृत से प्रभु का स्नान कर ध्यान पूजन किया गया तत्पश्चात प्रातः 8:00 बजे से जनक रामायण टीम द्वारा गायन सुंदरकांड किया गया  विश्व मंगल हनुमान के इष्ट मंत्रों द्वारा जाप एवं विधि विधान से यज्ञ की आहुतियां दी गई  अभिषेक पारायण  किया गया मंदिर पर आने वाले गुरु भक्तों ने अपने-अपने अनुभव सुनाए एवं अद्भुत घटनाओं के बारे में बताया गया ग्राम बड़ा उमरिया धार से आए श्याम लववंशी ने बताया कि कई प्रयास करने के बाद भी हमारी शादी नहीं हो रही थी लेकिन जब  इस स्थान से जुड़े और मन्नत ली तब मेरी शादी हुई आज में इस स्थान पर 25 वर्षों से लगातार आ रहा हूं  मेरे परिवार के बच्चों सहित इस मंगल धाम पर दर्शन के लिए आते हैं दर्शन मात्र से कस्टो का निवारण होता है एक और भक्त राजेश घमंडी ग्राम तोरनोद ने बताया कि मैं यहां 15 वर्षों से निरंतर स्थान पर आ रहा हूं जिसके कारण मेरे परिवार में सुख शांति बनी हुई है मेरी यहां पर आस्था विश्वास  दृढ़ संकल्प के साथ अपना जीवन निर्वाह कर रहा हूं

 निर्भय सिंह बारोट का कहना है कि मैं  50 वर्षों से विश्व मंगल धाम पर निरंतर सेवाएं चल रही है  बचपन से लेकर आज तक इस स्थान पर सतत सेवाएं दे रहा हूं   मेरे परिवार में सुख शांति बनी हुई है इस स्थान से बढ़कर कोई स्थान नहीं है इस क्षेत्र का सबसे बड़ा विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी अद्भुत स्थान है यहां आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है 40 से 50 ऐसे भक्त हैं जो निस्वार्थ रूप से इस मंदिर पर सेवाएं देते चले आ रहे हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा में समर्पित कीया











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.