गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर निकली कलश यात्रा ....





News@हरिश राठौड़

पेटलावद। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पेटलावद नगर में साईं मित्र मंडल द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साईं मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुबह 9:00 बजे साईं मंदिर से बाबा साईं  के मित्र मंडल द्वारा साईं को एक बग्गी मैं साईं की तस्वीर की प्रतिमा रखकर बग्गी में बिठा कर नगर भ्रमण करवाया । इस आयोजन में नगर की छोटी बालिका वो द्वारा अपने सिर पर कलश में नारियल रखकर नगर के मुख्य मार्ग से  कलश यात्रा निकाली। यात्रा में भक्त नाचते देखे गए बाबा के जय कारे लगाते रहे। यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई साईं मंदिर पर पहुंची  जहां बाबा साईं की महाआरती उतारी गई  आरती के बाद साईं मित्र मंडल द्वारा महाप्रसाद भंडारे का आयोजन रखा गया है जहां भक्त लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारे का भी लाभ लिया। महा आरती, महा प्रसादी के साथ भंडारे का आयोजन नगर के राम शरणम् रामदेव मंदिर के साथ अन्य स्थानों पर मनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.