पेटलावद । सारंगी उप तहसील के मोहनपुरा हल्के में पदस्थ एक पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि, मामला किस कार्य से जुड़ा है और कथित रिश्वत की राशि कितनी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लोकायुक्त विभाग की ओर से विस्तृत प्रेस नोट जारी किए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद सारंगी और आसपास के क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में इस तरह की कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ता है।

