News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। सावन माह में भगवान शंकर की भक्ति में समूचा अंचल डूबा है। हर-हर महादेव की गूंज से शिवालय गूंज रहे है। वही इस पवित्र माह में कावड़ यात्राओं का दौर भी जारी हो गया। इसी क्रम में प्रतिवर्ष निकलने वाली 27 वी बोल बम पैदल कावड़ यात्रा इस बार भी उत्साह के साथ निकलेगी। कावड़ यात्रा अनंतखेड़ी-पेटलावद से 7 अगस्त शुक्रवार को बाबा महांकाल की नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। इस बार कावड़ यात्रा का 27 वा वर्ष है। बोल बम कावड़ यात्रा के संचालन पंडित नरेंद्र नंदन दवे ने बताया कि यह यात्रा पेटलावद के गांव अनंतखेड़ी से जल भरकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लिए प्रस्थान करेगी और पांच वे दिन कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष निकलने वाली इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। यह पांच दिवसी पैदल कावड़ यात्रा 7 अगस्त शुक्रवार को अनंतखेड़ी से प्रस्थान करेगी जिसका पहला पड़ाव खाखरोड़ा स्थित माही मंदिर रहेगा।
8 अगस्त शनिवार को दूसरा पड़ाव बदनावर मे स्थित संजोग मैरिज गार्डन, में होगा, जहां धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।
9 अगस्त रविवार तीसरा पड़ाव मोलाना के पाटीदार धर्मशाला मे रहेगा।
10 अगस्त सोमवार को चौथा पड़ाव ग्राम नलवा में होगा।
11 अगस्त मंगलवार को पांचवां एवं अंतिम पड़ाव उज्जैन आईमाता मंदिर रहेगा। इसके बाद सभी कांवड़ यात्री श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चे बड़े बुजुर्ग शामिल होंगे। यात्रा का स्वागत नगर के अनेकों स्थान पर किया जाएगा।

