उपाध्याय का किया पत्रकारों ने सम्मान....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव जिलें के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार पण्डित मनोज उपाध्याय को गुरु पूर्णिमा पर उनकी सशक्त लेखनी के माध्यम से अंचल की जन समस्याओं से शासन प्रशासन को रूबरू करवाने व उन्हें क्रियान्वित करवाने की सक्रियता के कारण थांदला नगर के वरिष्ठ पत्रकार भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष आत्माराम शर्मा के साथ जितेंद्र सी. घोड़ावत, भारतीय प्रेस आयोग के प्रदेशाध्यक्ष समकित तलेरा, प्रदेश प्रभारी पवन नाहर, अरण्यपथ न्यूज़ संपादक निरंजन भारद्वाज,पब्लिक वॉइस संपादक राजेश डामोर,अटल सेवा संस्था के राजू धानक, मनीष वाघेला,जमील खान, शाहिद खान,अविनाश गिरी,गिरीशचंद्र धानक,कुलदीप वर्मा, विवेक व्यास आदि ने केसरिया दुशाला ओढ़ाते हुए श्रीफल के साथ वस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान ज्ञान का सम्मान है,और ईश्वर की कृपा आने से व गुरु का आशीष मिलने से अज्ञानी भी महाकवि कालिदास की तरह ज्ञानी बन जाता है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे ज्ञान दे व आरोग्यता प्रदान करें साथ ही विश्व कल्याण की भावना भी व्यक्त की।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads