महिला से फिर बर्बरता, ....चरित्र पर शक में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते में पीटा.....सास ने भी की मारपीट.... 5 गिरफ्तार



समाचार 20 न्यूज से राज मेड़ा की रिपोर्ट


चरित्र पर शक को लेकर आलीराजपुर में महिला और युवक की बुरी तरह से पिटाई का मामला सामने आया है। बर्बरता का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पति, अपने माता-पिता और दो दोस्तों के साथ मिलकर डंडे से महिला और युवक को पीट रहा है। इस दौरान महिला के कुछ कपड़े भी उतार देता है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी जिले में महिला और दो सगी बहनों से मारपीट का वीडियो सामने आ चुका है।


मामला सोंडवा थाना क्षेत्र की उमराली चौकी के ग्राम छोटी वेगलगांव का है। पति ने शुक्रवार शाम गांव के ही एक अन्य युवक के साथ उसे देख लिया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों और माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। वह उसे लकड़ी से पीट रहा है और पास खड़ी युवक की मां उसे उकसा रही है। इस काम में दो दोस्त और उसका पिता भी उसकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने पत्नी के साथ मिले युवक को भी जमकर पीटा।



सास ने भी बहू को खींचकर पीटा।

पत्नी की पिटाई करने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसकी जांच कर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला के पति, ससुर, सास, पति के दोस्त राकेश (22) पिता नांगलिया और गोलू (21) उर्फ प्रशांत झिंगला को गिरफ्तार किया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया महिला के पति, सास, ससुर और पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। वीडियो बना रहे एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।


सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है-एसपी

एसपी मनोज कुमार सिंह ने महिला के पति, सास, ससुर और पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार की काफी आवश्यकता है। ताकि महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads