पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद । आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं अन्य कई मांगो को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना लगातार एक के बाद एक आंदोलन कर रही है। जिसमे विधानसभा सत्र शुरू होते ही भोपाल विधान का घेराव किया जाएगा। जिसको लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों ओर तहसीलों में बैठकें की जा रही है।
*हुई बैठक*
रविवार को पेटलावद में झाबुआ ईकाई की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई ओर आगामी रणनीति की रूपरेखा भी तैयार की गई,सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।बेठक उपरांत संघटन का विस्तार भी किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर, रतलाम जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पाताखेड़ी, धार जिलाध्यक्ष हर्षदिप सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजय सिंह संदला उपस्थित रहे।
*लिए निर्णय*
बैठक को सम्बोधित करते हुए भोपाल विधान सभा घेराव को लेकर बताया कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव विधानसभा सत्र शुरू होते ही किया जाएगा, जिसमे लाखो की संख्या में करणी सैनिक हुंकार भरेंगे। ओर मांगे पूरी नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक को जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा ने संबोधित करते हुए कहा की झाबुआ जिले से सभी करणी सैनिक बड़ी संख्या में भोपाल विधानसभा घेराव में पहुचेंगे ओर मांगे पूरी नही होने तक डटे रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। जिस पश्चात बैठक शुरु की गई।
*हुआ संघटन का विस्तार*
बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें झाबुआ से प्रदेश सचिव के पद पर प्रताप सिंह सिसौदिया बामनिया को प्रदेश सयोंजक यादवेंद्र सिंह तोमर के द्वारा मनोनीत किया गया। वही जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा ने जिला प्रभारी के रूप में विजेंद्र सिंह राठौर खवासा को नियुक्त किया, साथ ही तहसील कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पेटलावाद तहसील अध्य्क्ष पद पर जीवन सिंह पंवार, सयोंजक जयपाल सिंह डोडिया, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर बावड़ी, थांदला तहसील अध्य्क्ष कमलसिंह राजपूत, सयोंजक भानुप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह (मोनू बना) व पेटलावद नगर उपाध्यक्ष के पद पर अर्जुन सिंह राठौर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह गोड ने किया ओर आभार कालू सिंह देवड़ा के द्वारा माना गया।
