थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबर ने प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया व राष्ट्रीय सचिव एवम् प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा की सहमति से झाबुआ जिले की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें नियुक्त हुए थांदला विधानसभा के सभी सदस्यों को विधायक श्री वीरसिंह जी भूरिया, प्रदेश सचिव जसवंत भाबर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शांति राजेश डामोर, थांदला ब्लाक अध्यक्ष श्री गेंदाल डामोर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, कांग्रेस आईटी सेल जिला सचिव मसुल भूरिया, कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रुसमाल मईड़ा, आईटी सेल विधानसभा महासचिव शहादत खान, आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दी

