पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने अपने सेवा सप्ताह की शुरुवात करते हुए प्रथम दिवस शासकीय महाविद्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश चोयल ने कहा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश को स्वतंत्रता के लिए जो दिया उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कान्तु डामोर ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस देश की रीढ़ के रूप में कार्य किया। उनके चलाए आंदोलन सदा स्मरण रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश चोयल, प्राचार्य डॉ कान्तु डामोर, सचिव निलेशसिह कुशवाह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र काग, दीपेश छजलानी, मनोज जानी, महेंद्र मेहता, नीलेश पालीवाल, आलोक चौहान, रजनीकांत शुक्ला, प्रोफेसर डॉ रीना मुजाल्दे,
चेनसिंह आंजना, प्रेमसिंह भूरिया मौजूद थे।
