वेराई माता चौक झकनावदा पर कन्याओं का पूजन कर उन्हे कन्या भोजन करवाकर पुरस्कार वितरण किए गए.....

 



पेटलावद से मनोज पुरोहित की रिपोर्ट

                                                        

*पेटलावद*:-झकनावदा स्थानीय वेरई माता चौक पर नवदुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है आज वैरई मातारानी चौक पर महानवमी के अवसर पर अंतिम दिन ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर,जितेंद्र राठौड,सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा द्वारा मां अंबे को भोग लगाकर झकनावदा नगर की कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज करवाया गया एवं कन्या पूजन कर फलों का वितरण किया गया एवं 9 दिनों तक गरबा खेलने वाली  कन्याओं को सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,रायपुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुंणिया, भाजपा मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर सेमरोड, ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर एंव जितेंद्र राठौड द्वारा  पुरस्कार  वितरण किये गए एवं अतिथियों का वेराई माता चौक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माला पहनाकर स्वागत कर आभार माना !


ये रहे उपस्थित.....


इस अवसर पर वैरई माता चौक नव दुर्गा उत्सव समिति के सत्यनारायण राठौड,हीरालाल मेघवाल, दिनेश वसुनिया,नारायण सोलंकी मंत्री साहब, राजू मेघवाल, गोविंद मेघवाल, लाला मेघवाल,आर्यन सोलंकी,सावित्री बेन भाभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads