राज न्यूज़ के कैलेंडर का हुआ विमोचन.... अंचल में कैलेंडर का विमोचन बड़ी उपलब्धि - कलसिंह भाबर.... निष्पक्ष पत्रकारिता का पर्याय है राज न्यूज - लक्ष्मण सिंह नायक.... राज न्यूज अंचल की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाता रहा है - विश्चास सोनी....

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट



थांदला। आदिवासी अंचल में निष्पक्ष निर्भीक व बेबाक पत्रकारिता करते हुए करीब 4 दशक से ज्यादा समय गुजार चुके राज न्यूज के प्रधान संपादक मूर्धन्य पत्रकार सुधीर शर्मा के द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के अजजा मध्यप्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड़, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, भाजपा अजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धार प्रभारी राजू धानक, तहसीलदार एस एस चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, शकुंतला कॉलेज संचालक राहुल मुथा, भाजपा उपाध्यक्ष राकेश सोनी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सभी  आगन्तुक अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से करते हुए राज न्यूज के प्रधान संपादक सुधीर शर्मा ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी अतिथियों के कैलेंडर विमोचन में आने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी विज्ञापन दाताओं व सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अजजा प्रदेशाध्यक्ष थांदला पूर्व विधायक  कलसिंह भाबर व वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड़ ने कहा कि अंचल में कैलेंडर का विमोचन बड़ी उपलब्धि है जिसे सुधीर शर्मा ने हासील कर दिखाया है। जिलाध्यक्ष लाक्षमनसिंह नायक एवं नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि हमने पिछले कई वर्षों से देखा है राज न्यूज के प्रधान संपादक सुधीर शर्मा निष्पक्ष पत्रकारिता करते आ रहे है व आज भी सक्रियता से समाज का दर्पण बनकर कार्य कर है है वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा जोखिम भरा होता है वही राज न्यूज की पूरी टीम अंचल की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाती है व समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर उसे सबसे रूबरू करवाती है । प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार एस एस चौहान ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन प्रशासन करता है पर उसे जनता तक मीडिया ही पहुँचाता है जो राज न्यूज बहुत ही अच्छी तरिके से करता है जिसका परिणाम यह होता है कि हर जरूरतमंद की बात भी प्रशासन तक पहुंचती है व उसे न्याय दिलाती है। इस अवसर पर उपस्थित राजु धानक, समर्थ उपाध्याय, राहुल मुथा व राकेश सोनी ने भी राज न्यूज कैलेंडर विमोचन पर राज न्यूज की पूरी टीम को बधाई दी।

कैलेंडर विमोचन कार्यकम में पत्रकार समकित तलेरा, जमील खान, निरंजन शर्मा, प्रियंक शर्मा, जावेद खान सहित अटल सामाजिक संस्था के मोहन यादव एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कार्यकम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर ने व आभार शहादत खान ने माना





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.