समाचार 20 न्यूज
पेटलावद मनुष्य जीवन में मानव की पहचान उसके कर्मों से होती है अच्छे कर्मों और बुरे कर्म के आधार पर मनुष्य की सफलता और असफलता का अंदाजा लगाया जाता है ।मानव जीवन में आने के बाद मनुष्य के अच्छे कर्मों की जहां प्रशंसा होती है।
लेते है दूसरे भी प्रेरणा.....
मानव जीवन में आकर मनुष्य अपने कर्मों और अपनी ड्यूटी , सेवा और कार्य को यदि पूरी लगन , निष्ठा और पूरी ईमानदारी साथ निभाए तो ऐसे लोगों का सम्मान करके समाज ,संस्था और देशवासियों को भी गर्व का अनुभव होता है ।ओर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की हौसला अफजाई होती हैओर वे दुगुनी ऊर्जा से कार्य करते है और जिनसे दूसरे लोग भी प्रेरणा लेते है।
परम्परा का निर्वाह.....
ऐसे ही अवसर अक्सर प्रतिवर्ष 26 जनवरी पर आते हैं जब अच्छे कार्य करने वाले तथा अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने वाले लोगों का सम्मान किये जाने की परंपरा रही है ।
हुए पुरोहित समानित.....
इसी क्रम में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष पर पेटलावद क्षेत्र अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान एसडीएम शिशिर गेमावत के द्वारा किया गया इसी क्रम में पेटलावद के होनहार प्रतिभावान शिक्षक गोपाल पुरोहित जो कि माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं के उत्कृष्ट कार्य और शेक्षणिक कार्यों के अलावा विभिन्न गतिविधियों में विभाग में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 26 जनवरी को स्थानीय नगर पंचायत परिषद के आयोजन स्थल पर एसडीएम शिशिर गेमावत एवं तहसीलदार जितेन्द्र अलावा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मान और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया ।श्री गोपाल पुरोहित के सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों और परिजनों तथा स्टाफ के द्वारा बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
