भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा पुलिस थाना थांदला में पौधारोपण.....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला। पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए भारतीय स्टेट बैंक की थांदला स्थित दोनों शाखाओं द्वारा पुलिस थाना थांदला में एसडीओपी कार्यालय के सामने अशोका, सायकस, पाम के साथ मेहंदी आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के शाखा प्रबंधक रामजी राय एवं भारतीय स्टेट बैंक एमजी रोड शाखा प्रबंधक दिलीप धाकड़, पुलिस एसडीओपी एम एस गवली, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, दीवान अमित बघेल, महेंद्र सिंह नायक के साथभारतीय प्रेस आयोग के पवन नाहर, पत्रकार शहादत खान, समाजसेवी राजू धानक व बैंक शाखा के प्रमोद यादव, पीयूष शर्मा, अब्दुल समद खान, रोहिताश, राहुल आदि बैंककर्मी व पुलिस जवानों ने मिलकर पौधें रौपें। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थांदला पुलिस थाना आईएसओ थाना घोषित होने के बाद स्थानीय पुलिस स्टॉफ पुलिस थाना व एसडीओपी कार्यालय को आधुनिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। इसीके चलते उनके प्रयासों से थांदला एसबीआई ने पौधारोपण कर सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.