मंडलाध्यक्ष द्वारा हुई पेटलावद क्लब की आधिकारिक यात्रा.....



समाचार 20 न्यूज

पेटलावद। रोटरी क्लब इंटरनेशनल के 3040 के मंडल अध्यक्ष कर्नल महेंद्र मिश्रा की पेटलावद क्लब की अधिकारीक यात्रा संपन्न हुई। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित अधिकारी की यात्रा के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष  कर्नल महेंद्र मिश्रा, विशेष अतिथि एसडीएम आईएएस शीशीर गेमावत, अध्यक्षता सहायक मंडल अध्यक्ष संजय कांठी व बीएमओ डॉ एमएल चोपड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के अध्यक्ष अनूप मेहता ने अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण के द्वारा स्वागत किया। क्लब सचिव अशोक शर्मा ने क्लब की गतिविधियों के बारे में पूर्ण जानकारी दी । अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि रोटरी क्लब इंटरनेशनल समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहता है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है । इसी प्रकार असिस्टेंट गवर्नर संजय काठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं पेटलावद क्लब को हमेशा सहयोग करता रहूंगा। एसडीएम श्री गेमावत व डॉक्टर एमएल चोपड़ा ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के लिए पानी की मशीन श्री रखबचंद भंडारी की स्मृति में सौरभ भंडारी के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में नए सदस्य को भी गवर्नर श्री मिश्रा के द्वारा पिन लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सचिव रोहित कटकानी, पूर्व सचिव संजय चांणोदिया, रोटेरियन पदम मेहता, रोटेरियन संजय मेहता, रोटेरियन अरुण मेहता,  रोटेरियन आकाश सोलंकी, रोटेरियन राहुल मंडलोई, कीर्तिश सी चाणोदिया ओर इनरव्हील क्लब के वर्षा मेहता जया मेहता, मनीषा मेहता, मुस्कान मुथा, डोली पटवा ,अलका शर्मा, अलका गांधी, खुशबू कटकानी, भावना सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब न्यू के संस्थापक अध्यक्ष राहुल मुथा ने व आभार अर्पित गांधी ने माना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.