समाचार 20 न्यूज
पेटलावदl ऐसा लगता है कि नगर परिषद के द्वारा नगर की जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर काम करने वाले स्थानीय परिषद और इसके अध्यक्ष के द्वारा फिर से ऐसा काम किया जा रहा है जो न सिर्फ सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर हो रहा है बल्कि शासन को भी नुकसान पहुंचा रहा है और इससे जनता को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते लामबंद होकर वार्ड वासी एसडीएम शिशिर गेमावत के पास शिकायत करने पहुंच गए।
खोद दिया नया बना रोड....
पेटलावद नगर के वार्ड क्रमांक 12 में नगर परिषद के द्वारा अभी लगभग 10 दिन पूर्व ही हजारों लाखों रुपए खर्च करके डामर रोड का निर्माण किया गया है इस रोड को पूरा हुए अभी हफ्ता भर भी नहीं बीता है कि नगर परिषद के द्वारा इस डामर रोड को खोदकर पूरे रोड के एक तरफ से दूसरी तरफ नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
आएगी परेशानी.....
स्थानीय निवासी पंकज जे पटवा के द्वारा शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि नगर परिषद के द्वारा वार्ड नंबर 12 में पहले से जो नालिया बनी हुई है उस रोड को खोदकर एक नाली को दूसरी तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है । इस निर्माण से नाली सड़क पर आ जाएगी और मच्छर ओर बदबू होने से परेशानी आएगी ओर बीमारीया होने की भी पूरी सम्भावना होगी।
पहले से बनी हुई है नालियां.......
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के द्वारा पहले से ही वार्ड की मकानों के दोनों तरफ मकानों के निकट रोड के दोनों तरफ नाली बनी हुई और इन नालियों से ही सारा गंदा पानी का निकास होता है ।अब ऐसी क्या आवश्यकता बन पड़ी कि नगर परिषद के अध्यक्ष मोटा भाई के द्वारा खुद खड़े होकर सड़क के एक किनारे बने हुए नाली को तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ नाली का निर्माण करवा रहे है।
हो अंडरग्राउंड पाइपलाइन....
यदि ऐसा जरूरी भी हो तो भी सड़क पर नाली खोदने का क्या औचित्य है? इसके लिए पूरी तरीके से ड्रेनेज सिस्टम और पाइप डालकर नाली को अंडरग्राउंड निकालकर भी काम किया जा सकता है ।लेकिन बीच सड़क पर नाली खोदने से न सिर्फ रह वासियों को परेशानी होगी बल्कि जो 10 दिन पूर्व हजारों लाखों रुपए खर्च किया गया है उससे शासन को भी नुकसान होगा ।
कार्यवाही के निर्देश दिये.....
मामले में एसडीएम शिशिर गेमावत द्वारा जल्द ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।

