नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल का जन्मदिन मनाया....



 थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


थांदला। नगर परिषद थांदला सदैव अपने साथी सहयोगी कर्मचारियों का जन्मदिन मनाता आ रहा है इसी तारतम्य में नगर परिषद के ऊर्जावान उपाध्यक्ष मनीष बघेल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने मनीष बघेल का फूलों की माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विरोध में रहने के बावजूद नगर के विकास कार्यों में हमेशा जागरूकता के साथ मनीष ने सहयोग किया है। उन्होंने दलगत राजनीति से परे नगर विकास में अपनी सकारात्मक सोच से अनेक कार्य करवाये है। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ बी एस टांक ने भी उनका स्वागत करते हुए नगर विकास एवं सभी कर्मचारियों की बेहतरी के लिए उनके कार्यों की प्रसंशा की। उनके स्वागत कार्यक्रम में भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, पत्रकार अविनाश गिरी, प्रजापति समाज जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रजापत, नगर परिषद के लेखापाल शीतल जैन, इंजीनियर पप्पू बारिया, गौरांकसिंह राठौर, विजय गिरी, निलेश नागर, फ़ख़रुद्दीन बोहरा, टिटिया देवदा, धार्मिक आचार्य, गोपाल चूडादिया, यशदीप अरोड़ा, शब्बीर बोहरा, अभिषेक कारीगर, प्रताप कामलिया, धनजी बारिया, राहुल मेड़ा सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.