कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अद्भुत दृश्य है यहां। कल-कल, छल-छल करके नर्मदा मैया बह रही हैं। मैया को देखकर यहां से ऐसा सुख और आनंद मिल रहा है जीवन सफल और सार्थक हो गया है। हे मां हमने तेरी गोद में जन्म लिया है। तेरी उपासना करके बड़े हुए हैं। आज कुछ करने लायक हैं तो मैया के कारण हैं, आप सभी सुखी हों, निरोगी हों, आप सबका कल्याण हो, मंगल हो यही प्रार्थना माता के चरणों में है।अद्भुत आश्रम, अद्भुत मंदिर, अद्भुत प्रतिमा स्थापित की गई है।यह सिद्ध स्थान है। यहां परिक्रमावासियों की सेवा तो होगी ही। साथ में पुण्य, धर्म के काम लगातार होते रहेंगे।
हम सभी ठान लें कि यहां कोई ना कोई सेवा का कार्य हमारे द्वारा होगा। हम जो भी काम करें हृदय से करें, अंतर-आत्मा से करें और मन से करें। हमारे सामर्थ्य से हम जो भी काम करते हैं भगवान उसे साक्षात स्वीकार करते हैं, आज इस पवित्र तट पर खड़े होकर मैं अपने भावों को व्यक्त कर रहा हूं। शराब को बढ़ावा देना कतई सरकार का उद्देश्य नहीं है।जहां-जहां नशामुक्ति का भाव जागृत होता जाएगा वहां सरकार शराब की दुकान बंद करती जाएगी। सरकार भी समाज के साथ मिलकर नशा मुक्ति का अभियान चलाएगी।
सभी काम सरकार अकेले नहीं कर सकती है। अगर गांव को साफ रखना है तो सभी को हाथ बढ़ाना होगा। हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो अपने गांव-शहर की तस्वीर बदल सकते हैं।
केमिकल-फर्टिलाइजर से जो हम खेती कर रहे हैं। आने वाले 50-60 सालों में जमीन को बंजर कर देगी। इसका उपाय है प्राकृतिक खेती हम प्राकृतिक खेती का अभियान चला रहे हैं। इसमें उत्पादन कम नहीं होगा। इसमें पानी भी कम लगेगा। हम इसका प्रशिक्षण देंगे, मैं हर-रोज एक पौधा लगाता हूं हूं। आप सभी से अपील है कि साल में एक दिन अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या किसी की स्मृति पर एक पेड़ जरूर लगाएं।
मध्यप्रदेश में हमनें तय किया कि बेटी के साथ कोई दुराचार करेगा तो उसको फांसी पर लटकाएंगे। इसके साथ ही दुराचारियों को केवल जेल ही नहीं, आर्थिक रुप से भी तोड़ दिया जाएगा। सख्ती से कार्रवाई होगी। बुलडोजर चल रहा है। समाज बेटी-बचाने और बढ़ाने का संकल्प लें, भगवान ने जो काम हम सभी के लिए तय किया तो उसे मेहनत, ईमानदारी से करें। शिक्षक ईमानदारी से पढ़ाएं। डॉक्टर बीमारों का अच्छे से इलाज करें। कर्मचारी,अधिकारी, नेता घोटाला ना करें, ईमानदारी से जनता की सेवा करें। भगवान मिल जाएंगे, यही कर्म मार्ग है।
करोंदमाफी में अलग नवीन प्राथमिक कृषि साख संस्था खोली जाएगी। करोंदमाफी क्षेत्र में बिजली प्रदाय में दिक्कत को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी, विधायक श्री MLA Ashish Sharma ने जो क्षेत्र में सड़कों की मांग की है, उसका निर्माण कराया जाएगा। नर्मदा मैया का पानी लाने का काम तेजी से चल रहा है। खेतों में पानी भेजेंगे। आज मैं यहां घोषणा कर रहा हूं कि हर साल आज के ही दिन करोंदमाफी का गौरव दिवस मनाया जाएगा।

