श्री आई माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कल होगा भव्य शुभारंभ.....

 





पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद. श्री आई माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मिति वैशाख सुदी ग्यारस गुरुवार से गणेश पूजन हिमाद्रि स्नान ,पंचांग कर्म, प्रायश्चित कर्म, मंडप प्रवेश, पाठ जप, जलाधिवास आदि विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञाचार्य आचार्य पं. नरेंद्र नंदन दवे और यज्ञाचार्य पं. पंकज नंदन दवे के द्वारा सभी विधिया संपन्न करवाए जाएंगे। महोत्सव को लेकर आज शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। यात्रा को लेकर छत्रिय सीरवी समाज सकल पंच द्वारा ढोल डीजे के साथ शहरवासियों के घर पर रखकर आयोजन में निमंत्रित किया गया है । श्री आई माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर क्षत्रिय सीरवी समाज सकल पंच के द्वारा पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगर के प्रमुख मार्गों के अलावा अंदरूनी मार्गो को भी फ्लेक्स, माताजी के झंडे आदि के माध्यम से साज सज्जा की गई। वही आई माता मंदिर को भी विशेष रुप से सजाया गया है। गुरुवार शाम को प्रतापगढ़ की टीम द्वारा उदय गार्डन मैं सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। समाज जनों ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है । इस भव्य आयोजन को लेकर सीरवी समाज द्वारा काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थी और सामाजिक संगठनों सहित सभी वर्गों को भाव भरा आमंत्रण देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.