पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद |नगर की बिटिया जिसने एक बार फिर नगर ही नहीं अपने जिले का नाम भी गौरांवित किया है, हाँ हम बात कर रहे हैं चौधरी परिवार मे जन्मी व माडल स्कूल की कक्षा 12 वि मे पढ़ने वाली छात्रा देवांशी महेंद्र चौधरी की जो कठिन परिश्रम व अपने बड़े पापा भरत चौधरी व हिमांशु बैरागी, राजेश चावरे से कोचिंग प्राप्त कर मात्र 17 वर्ष की बालिका का चयन एम पी सी ए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे सीनियर डिविजन टीम मे हुआ है प्रतियोगिता ग्वालियर में 17 मई से आयोजित होगी l वही केम्प 11 मई से आयोजित होगा l बिटिया देवांशी चौधरी वैसे स्कूल गेम्स मे राष्ट्रीय स्तरीय खिलाडी़ रह चुकी है जो मध्य प्रदेश टीम की तरफ़ से आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं lजब आधुनिकता के दौर में बच्चे मोबाइल मे केद हो कर रह गये हैं और प्रतिस्पर्धा की दौड़ में माता पिता पढ़ाई में बच्चो का जीवन झौकते वही चौधरी परिवार ने बच्चो को खेल के प्रति जागरूक किया देवांशी के बड़े भाई तरुण राज्य स्तरीय शतरंज के प्लेयर है तो बड़ा भाई जयेश भी राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी है lकोच हिमांशु बैरागी बताते है की जब सभी लोग 43 डिग्री तापमान मे ए सी, कूलर का आनंद लेते हैं तब देवांशी 50/50 ओवर के मैच खेलती है और जुनून इतना की रोजाना आठ घंटे पसीना बहाती है l रोजाना 5 हजार स्कीपिंग करती है l वही देवांशी कहती है की ये बहुत छोटी उपलब्धि हैं या यूं कहूँ की परिंदों मे अभी बहुत जान बाकि है ये तो छोटी सी है उड़ान अभी सारा जहां मापना बाकी हैं l

