जिन शाशन स्थापना दिवस मनाया गया.... सकल संघ के सानिध्य में चतुर्विद संघ बना साक्षी...



पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

रायपुरिया  जिनशासन स्थापना दिवस के उपलक्ष में आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरेश्वर जी महाराज साहब आदि ठाणा एवं साध्वी मंडल का रायपुरिया में आगमन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ प्रातः प्रभात फेरी नवकारसी तत्पश्चात प्रवचन माला का संघ ने बढ़ चढ़कर लाभ लिया जिस का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर जी पवार ने किया इस कार्यक्रम में करवड़, पेटलावद,बामनिया, राजोद, पाटन, बामनिया और अन्य श्री संघ के  राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी भी शामिल हुए आज सुबह से ही समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे सुबह की प्रभात फेरी में सभी एक वेश भूषा में निकले प्रभात फेरी गाव के मुख्य मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पर पहुचीं जहा पर  छोटे-छोटे बच्चों ने जैन ध्वज लेकर आकर्षक प्रस्तुति दी  आचार्य श्री ने प्रवचन एवं मांगलिक दिए इस कार्यक्रम में पधारे मालवा महासंघ एव नवरत्न परिवार के  सदस्यों का श्री संघ रायपुरिया द्वारा बहुमान किया गया अंत मे अनिल मुथा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री संघ का आभार  माना वही आज रात्रि में स्थानक भवन पर आचार्य श्री के प्रवचन हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.